Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपीलीभीत में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: माता-पिता के...

पीलीभीत में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: माता-पिता के अस्पताल जाने का फायदा उठाकर घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम – Pilibhit News


पीलीभीत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत में पुलिस ने नेत्रहीन नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरीशचंद्र को दौलतपुर तिराहे से पकड़ा गया। वह ग्राम डडिया रांझे का रहने वाला है।

घटना 13 जून 2025 की है। पीड़िता के माता-पिता अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। घर पर उनकी नेत्रहीन बेटी और दो अन्य बच्चे थे। आरोपी हरीशचंद्र ने इस मौके का फायदा उठाया। वह घर में घुस आया और दो बच्चों को बहला-फुसलाकर बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने नेत्रहीन बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 15 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर धारा 333/64/351(3) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5K/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular