Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeदेशपुणे के 2 व्यक्ति 25KG सोना पहनकर तिरुमला मंदिर पहुंचे: इसकी...

पुणे के 2 व्यक्ति 25KG सोना पहनकर तिरुमला मंदिर पहुंचे: इसकी कीमत 180 करोड़ रुपए; गोल्डन गाइज के नाम से जाने जाते हैं

तिरुमला8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि पुरुषों ने महिला से ज्यादा गहने पहन रखे हैं।

पुणे का एक परिवार दोस्त के साथ शुक्रवार, 23 अगस्त को 25 किलो सोना पहनकर आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा। इनकी सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी और दो बॉडीगार्ड भी मौजूद थे।

वीडियो में सभी सोने के गहने पहने दिख रहे हैं। गहनों से पुरुषों के गले भरे हुए हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुरुषों ने महिला से ज्यादा गहने पहन रखे हैं।

दोनों व्यक्ति पुणे गोल्डन गाइज के नाम से मशहूर हैं।

दोनों व्यक्ति पुणे गोल्डन गाइज के नाम से मशहूर हैं।

पुणे के गोल्डन गाइज सनी और संजय
वीडियो में दिख रहे दो व्यक्ति सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गूजर हैं। ये वीडियो सनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और पुणे के रहने वाले हैं। दोनों पुणे गोल्डन गाइज के नाम से मशहूर हैं। महिला और बच्चा सनी की पत्नी और बेटा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेशे से दोनों फिल्म फाइनेंसर और प्रोड्यूसर हैं। वहीं, सनी आमतौर पर 7 से 8 किलो और संजय 4 से 5 किलो सोना पहनते हैं। इसके अलावा उन्हें मंहगी कारों का भी शौक है। दोनों बिग बॉस 16 का हिस्सा भी रह चुके हैं। बतौर वाइल्ड कार्ड इंट्री वे शो में शामिल हुए थे। वे कपिल शर्मा शो में भी नजर आ चुके हैं।

निजी जिंदगी की तीन तस्वीरें…

फोटो में संजय गूजर (बाएं) और सनी वाघचौरे (दाएं) अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मौजूद हैं।

फोटो में संजय गूजर (बाएं) और सनी वाघचौरे (दाएं) अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मौजूद हैं।

एक टीवी चैनल से बातचीत में सनी (बाएं) ने बताया था कि दोनों बचपन से साथ हैं और सोना पहनने का शौक है। हम भले ही दोस्त हैं लेकिन भाई से भी गहरा प्यार है।

एक टीवी चैनल से बातचीत में सनी (बाएं) ने बताया था कि दोनों बचपन से साथ हैं और सोना पहनने का शौक है। हम भले ही दोस्त हैं लेकिन भाई से भी गहरा प्यार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी और संजय पेशे से फिल्म फाइनेंसर और प्रोड्यूसर हैं। तस्वीर में सनी बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (बाएं), अपने बेटे और पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी और संजय पेशे से फिल्म फाइनेंसर और प्रोड्यूसर हैं। तस्वीर में सनी बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (बाएं), अपने बेटे और पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।

विष्णु के अवतार हैं भगवान वेंकटेश्वर

वेंकटेश्वर मंदिर को 'कलियुग वैकुंठ' और भगवान वेंकटेश्वर को 'कलियुग प्रत्यक्ष दैवम' कहा जाता है।

वेंकटेश्वर मंदिर को ‘कलियुग वैकुंठ’ और भगवान वेंकटेश्वर को ‘कलियुग प्रत्यक्ष दैवम’ कहा जाता है।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में श्री वेंकटेश्वर मंदिर तिरुमाला पहाड़ी पर बना है। यह तिरुपति बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। इन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।

मान्यता है कि भगवान वेंकटेश्वर ने कलियुग के कष्टों और परेशानियों से बचाने के लिए अवतार लिया था। मंदिर को ‘कलियुग वैकुंठ’ और भगवान वेंकटेश्वर को ‘कलियुग प्रत्यक्ष दैवम’ कहा जाता है।

22 अगस्त को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी का 69वां जन्मदिन था। वे और उनकी पत्नी सुरेखा कोनिडेला जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने तिरुपति मंदिर गए थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular