Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeदेशपुणे गैंगरेप केस- एक संग्दिध गिरफ्तार: दो आरोपियों की तलाश जारी,...

पुणे गैंगरेप केस- एक संग्दिध गिरफ्तार: दो आरोपियों की तलाश जारी, एक हफ्ते पहले 21 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना हुई थी


पुणे10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोपदेव घाट में पुलिस, क्राइम ब्रांच और डिटेक्टिव ब्रांच की 60 टीमें जांच रही हैं।

पुणे में 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को पकड़ा है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि, मामले में एक संदिग्ध को पहले ही पकड़ा जा चुका है।

इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों के स्केच जारी किए थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया कि इनमें से कोई गिरफ्तार हुआ है या नहीं।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 60 से ज्यादा टीम बनाई गई हैं। उनके बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपए की इनाम राशि देने की घोषणा भी की गई है।

कोंडवा थाना पुलिस के मुताबिक, यह घटना 3 अक्टूबर की रात बोपदेव घाट इलाके में हुई। पीड़ित अपने दोस्त के साथ घाट पर गई थी, जहां रात करीब 11 बजे तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

हालांकि, घटना की खबर शुक्रवार सुबह 5 बजे पुलिस को दी गई। पुणे के जॉइंट CP रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध राजेखान करीम पठान को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

5 अक्टूबर की शाम को ही पुलिस ने दो संदिग्धों के स्केच जारी किए थे।

5 अक्टूबर की शाम को ही पुलिस ने दो संदिग्धों के स्केच जारी किए थे।

आरोपियों ने दोस्त को पीटा, कपड़े से बांध दिया जॉइंट CP रंजन कुमार ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि लड़की अपने दोस्त के साथ घाट के सुनसान इलाके में थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक आरोपी राजेखान उनकी कार के पास आया और बोला कि इस इलाके में कपल्स का आना मना है।

इसके बाद उसने दोनों की तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपियों में से एक ने लड़की को धमकी देते हुए उसे अपनी कार में जबरन बैठा लिया। दूसरी जगह ले जाने के बाद उन्होंने कार रोकी और उसके साथ गैंगरेप किया।

इससे पहले आरोपियों ने उसके दोस्त को कपड़े से बांध दिया था। लड़की अस्पताल में है, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आज ही लड़की का बयान दर्ज करेगी।

पुलिस को घटना की खबर 4 अक्टूबर को सुबह 5 बजे लगी थी।

पुलिस को घटना की खबर 4 अक्टूबर को सुबह 5 बजे लगी थी।

सुप्रिया ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए घटना के बाद सुप्रिया सुले ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि पुणे में क्या हो रहा है? बोपदेव घाट में एक लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुणे और पूरे राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गृह विभाग इन्हें रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि दुर्भाग्य से यह कहना होगा कि महाराष्ट्र महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। सरकार को उक्त घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें ….

बदलापुर यौन शोषण केस: स्कूल प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की एनकाउंटर में मौत हो चुकी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में दो बच्चियों से यौन शोषण मामले में पुलिस ने स्कूल प्रेसिडेंट उदय कोटवाल और सेक्रेटरी तुषार आप्टे को गिरफ्तार किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 1 अक्टूबर को कोतवाल और आप्टे की अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी। ठाणे क्राइम ब्रांच दोनों को SIT को सौंपेगी, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…

इंदौर में आर्मी अफसरों से मारपीट, गर्लफ्रेंड से गैंगरेप, बंधक बनाकर 10 लाख मांगे

मध्यप्रदेश के इंदौर में सेना के 2 ट्रेनी अफसरों और उनकी एक गर्लफ्रेंड से मारपीट, बंधक बनाने और गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस बताया कि घटना 10 सितंबर रात करीब ढाई बजे की है, जब अफसर इंदौर के जामगेट घूमने गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular