पुणे1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इससे शव बुरी तरह जल गए।
महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पायलट और 1 इंजीनियर शामिल हैं। हेलिकॉप्टर में तीन लोग ही सवार थे। यह घटना बावधन इलाके में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है।
पुलिस के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास स्थित हेलीपैड से टेक ऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गिर गया। हादसा पहाड़ी इलाके पर हुआ। वहां सुबह के समय कोहरा था।
पुलिस ने बताया कि क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इससे तीनों शव बुरी तरह जल गए। हेलिकॉप्टर सरकारी था या प्राइवेट, यह अभी पता नहीं चला है। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। फायर ब्रिगेड की टीमें, PMRDA और PMC मौके पर पहुंच गई हैं।
हादसे की तस्वीरें…


40 दिनों के भीतर पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश की दूसरी घटना पुणे में 40 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 24 अगस्त को पुणे के पौड इलाके में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। यह हेलिकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट जख्मी हुआ था। बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई थीं।