Thursday, June 12, 2025
Thursday, June 12, 2025
Homeमध्य प्रदेशपुलिस कार्यों के गुप्त सर्वे में नीमच पहले स्थान पर: आईजी...

पुलिस कार्यों के गुप्त सर्वे में नीमच पहले स्थान पर: आईजी बोले- उज्जैन जोन से जमीनी विवादों के समाधान के लिए अभियान चलाएंगे – Neemuch News



उज्जैन जोन के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने मंगलवार को नीमच में जिले के थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इसमें एसपी अंकित जायसवाल और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

.

इस दौरान अफीम की खेती से जुड़े एनडीपीएस मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। नीमच, मंदसौर और रतलाम में अफीम की खेती अधिक होने के कारण एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई भी ज्यादा होती है।

जमीनी विवादों के समाधान के लिए चलेगा अभियान

आईजी ने 12 से 26 जून तक भोपाल पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए हैं। पिछले पांच महीनों के अपराधों की तुलना पिछले दो वर्षों से की गई।

उज्जैन जोन से जमीनी विवादों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें राजस्व विभाग का सहयोग लिया जाएगा।

पुलिस कार्यों के गुप्त सर्वे में नीमच पहले स्थान पर

आईजी जोगा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर हुए पुलिस कार्यों के गुप्त सर्वे में नीमच जिला पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने उज्जैन जोन की कानून व्यवस्था को संतोषजनक बताया। उनके अनुसार थाने में आने वाले हर पीड़ित की समस्या का त्वरित समाधान प्राथमिकता है। ‘देशभक्ति और जनसेवा’ के आदर्श वाक्य का पालन सभी पुलिस अधिकारियों को करना होगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular