Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeछत्तीसगढपुलिस की लाल-नीली बत्ती लगाकर गांजा तस्करी, दो गिरफ्तार:स्कॉर्पियो में सीट के...

पुलिस की लाल-नीली बत्ती लगाकर गांजा तस्करी, दो गिरफ्तार:स्कॉर्पियो में सीट के नीचे बोरियों में छिपा रखे थे,कोरिया में 11 लाख का गांजा जब्त




छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस की लाल-नीली बत्ती लगाकर गांजा की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से 74 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त किया है। यह गांजा ओडिशा के संबलपुर से लाया जा रहा था। जब्त गांजे की कीमत करीब 11 लाख 16 हजार 750 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे को सूचना मिली थी कि जिले में दूसरे राज्यों से गांजा तस्करी की जा रही है। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। 3 अप्रैल को टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक सफेद स्कॉर्पियो (CG 04 QC-7406) में ओडिशा से गांजा लाया जा रहा है और वाहन में पुलिस की लाल-नीली बत्ती लगी हुई थी। सूचना के आधार पर टीम के प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान ने डुमरिया नाका पर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो की पिछली सीट से चार बोरियों में गांजा बरामद हुआ। गांजा तस्करी के आरोपी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बहादुर राम कुर्रे (34) और योगेश कुमार कुर्रे (40) गांजा तस्करी में शामिल थे। दोनों आरोपी सुरजपुर के रामानुज नगर और कोरिया के पटना क्षेत्र के निवासी हैं। तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर, इस गांजा तस्करी मामले में बरामद सामग्री की कीमत 31 लाख रुपये है। पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व अपराधिक रिकार्ड गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी गांजा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। बहादुर राम कुर्रे और योगेश कुमार कुर्रे को पटना थाना में गिरफ्तार किया गया था और वे जेल जा चुके हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular