Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeछत्तीसगढपुलिस मुखबिरी के शक पर मौत की सजा: 3 ग्रामीणों को...

पुलिस मुखबिरी के शक पर मौत की सजा: 3 ग्रामीणों को किडनैप किया, बीजापुर में माओवादियों ने जनअदालत लगाकर 1 युवक को मार डाला – Jagdalpur News



छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है, जबकि 2 की बेदम पिटाई की है। जनअदालत लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक को मार डाला है। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मे

.

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने हल्लूर गांव के रहने वाले सुक्कु हपका (45) की हत्या कर दी है। दो दिन पहले सुक्कु समेत 3 ग्रामीणों को गांव से उठा लिया था। उन्हें पास के ही जंगल में लेकर गए थे। नक्सलियों ने यहां जनअदालत लगाई। तीनों ग्रामीणों को सैकड़ों ग्रामीणों के सामने खड़ा किया। वहीं तीनों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया।

इनमें से एक ग्रामीण सुक्कु को मौत की सजा सुना दी। जिसके बाद नक्सलियों ने सुक्कु का गला घोंटकर उसे मार दिया। वहीं अन्य दो ग्रामीणों की बेदम पिटाई की। जिसकी हत्या की उसके शव को फेंक दिया। अन्य 2 ग्रामीणों को चेतावनी देकर रिहा कर दिया है। वहीं पुलिस को भी मामले की जानकारी मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular