Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहारपुलिस से मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, गिरफ्तार: बेगूसराय का...

पुलिस से मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, गिरफ्तार: बेगूसराय का टॉप-10 कुख्यात शेखपुरा में धराया, 50 हजार का इनाम भी था घोषित – Begusarai News


बेगूसराय के टॉप-10 और 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी गोलू कुमार उर्फ गोलू सिंह को पुलिस ने शेखपुरा जिला में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले पुलिस और गोलू के बीच करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ हुई।

.

पुलिस की घेराबंदी देखकर पहले गोलू ने ही गोली चलाई थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोलू के पैर में बुलेट लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी के पास से 1 पिस्टल, 6 कारतूस और 1 मैगजीन बरामद किया गया है। STF के SOG-3 (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और जिला आसूचना इकाई ने शेखपुरा जिला के चेवाड़ा थाना के साथ मिलकर कार्रवाई की।

32 साल के गोलू पर हत्या सहित संगीन अपराध के 19 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इसके बाद एसटीएफ कि टीम भी उसकी तलाश कर रही थी।

मामले की जानकारी देते अधिकारी।

जीजा के घर छिपा था अपराधी

सूचना मिली कि गोलू सिंह शेखपुरा जिला स्थित चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढा गांव में अपने बहनोई विनोद सिंह के यहां छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही STG की SOG-3 और जिला आसूचना ईकाई (DIU) की टीम देर रात को ही शेखपुरा पहुंच गई। वहां शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी के निर्देश पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ गिरफ्तारी में जुट गई।

एकाढ़ा गांव में उसकी मौजूदगी की सूचना के बाद पुलिस टीम ने करीब 12 घंटे तक इलाके की घेराबंदी की। गोलू को पकड़ने ने लिए पुलिस ने शनिवार की रात में ही जाल बिछाया था, लेकिन सटीक लोकेशन नहीं मिलने की स्थिति में पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी।

रविवार दोपहर कुख्यात अपराधी गोलू सिंह की पहचान कंफर्म होने के बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई।

पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई।

गोलू को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी

सूचना मिली थी कि गोलू अपने जीजा के बगीचे में छिपा हुआ है। जिसके बाद पूरे बगीचे को घेर लिया गया। गोलू को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन इसी दौरान गोलू सिंह ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

इसके बाद एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में गोली उसके दाहिने पैर में लगी। घायल हालत में पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर दिया गया है।

बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया,

QuoteImage

ग्राम एकहारा बहियार में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देख अपराधी गोलू कुमार उर्फ गोलू सिंह ने फायरिंग कर दी। अपनी सुरक्षा में पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें गोलू सिंह के पैर में गोली लगी। पुलिस ने गोलू सिंह को हथियार के साथ पकड़ लिया।

QuoteImage

शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया,

QuoteImage

चेवाड़ा थाना के साथ मिलकर संयुक्त रूप से टीम छापेमारी करने गई थी। गोलू अपने बहनोई विनोद सिंह के यहां रहता था। बगीचे में छिपा हुआ था। पुलिस जब वहां पहुंची तो उसने गोलीबारी कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर फायरिंग किया गया खोखा भी बरामद कर लिया गया है। किसके संरक्षण में रहता था, किस उद्देश्य से यहां था, इस पहलू पर भी छानबीन चल रही है।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular