पूंडरी में सड़कों का उद्घाटन करते विधायक सतपाल जांबा।
कैथल जिले के पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने अपने गांव गांव जाम्बा से लेकर सिकंदर खेड़ी के बीच में बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया। यहाँ इन दो गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। विधायक ने बताया कि यहां सड़क मंडी बोर्ड की है, जो 1.6 किलोमीटर लंबी है। ज
.
इन जगहों की सड़कें होगी तैयार
विधायक गांव पाई में पहुंचे, जहां मंडी की रिपेयर से लेकर मंडी बोर्ड के अधीन आने वाली तीन सड़कें जो पाई गांव से रमाना रमानी की सड़क का एक टुकड़ा 300 मीटर है, जिसे 22 लाख 37 हज़ार की लागत से दुरुस्त किया जाएगा। दूसरी पाई गांव से सौंगल तक का विशेष मरम्मत का एक टुकड़ा है, जो 19 लाख की लागत से बनाया जाएगा।
वहीं तीसरा 1200 मीटर का एक पिलनी सड़क से लेकर पाई सड़क तक बरसाना सड़क, हजवाना सड़क व रमाना सड़क तक के रिंगबाद का चौड़ीकरण है। जिसे करीब 96 लाख तीन हजार की लागत से बनाया जाएगा। वही पाई मंडी के लिए 2 करोड़ 66 लाख मंजूर हुआ है।
फिरनी के लिए 32 लाख पास
वही इसके बाद विधायक ने पुंडरी के गांव चंदलाना में 460 मीटर की एक फिरनी के लिए 32 लाख रुपए पास किए है। जहां कल से काम शुरू होगा। इसके अलावा चंदलाना गांव में नेहरू युवा केंद्र है, जिसके लिए 7 लाख मंजूर हुए है। वही गांव में एक 13 लाख का एक खेत का रास्ता अप्रूव हुआ है। इसके अलावा गांव में सीसीटीवी के लिए चार लाख रुपए मंजूर हुए है।
जाजनपुर में रास्ता होगा पक्का
इसके बाद विधायक ने गांव जाजनपुर में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। यहां विधायक ने गांव जाजनपुर से जड़ौला ढांड रोड तक की सड़क को 16 फिट चौड़ा किया जाएगा और बनाया जाएगा। जिसकी लागत 77 लाख रुपए आएगी। इसके अलावा जाजनपुर से दिल्ली फॉर्म तक रास्ता पक्का होगा, जो 55 लाख की लागत से बनेगा।