Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeबिहारपूर्णिया में पूर्व पार्षद पर तीन राउंड फायरिंग: जमीनी विवाद की...

पूर्णिया में पूर्व पार्षद पर तीन राउंड फायरिंग: जमीनी विवाद की पंचायती कर रहे थे, बाल-बाल बची जान, बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे बदमाश – Purnia News


पूर्णिया में आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद विजय उरांव पर गोली चली है। हालांकि इस फायरिंग में वार्ड पार्षद बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने पूर्व पार्षद के पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बीच वे किसी तरह जान बचाकर भा

.

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके से दो खोखे भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है।

विरोधियों की साजिश हो सकती है

घटना के संबंध में पूर्व वार्ड पार्षद विजय उरांव ने बताया कि पड़ोस के ही विशुन उरांव से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर वे पंचायती कर रहे थे। पंचायत के दौरान 2 अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उनका नाम लेकर फायरिंग करते हुए जनता चौंक की ओर फरार हो गए। विजय उरांव ने कहा कि यह उनके विरोधियों की साजिश हो सकती है, क्योंकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं।

वहीं उनके ऊपर हुई फायरिंग की सूचना पुलिस को दे दी गई। विजय उरांव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बैठे हुए थे और शोर शराबा होने के बाद गांव के लोग एकत्रित हुए। सभी ने इस घटना का जमकर विरोध किया।

आरोपी बोला- फंसाने की है साजिश

वहीं आरोपी विशुन उरांव ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर पंचायती चल रही थी। यह घटना उन लोगों को फंसाने की साजिश हो सकती है। इसलिए पुलिस को निष्पक्ष जांच करने की जरूरत है। घटना की जानकारी देते हुए सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। वहीं सदर थाना की पुलिस ने पूर्व पार्षद को आवेदन देने के लिए कहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular