सुलतानपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुल्तानपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 131 पर स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
स्कॉर्पियो गुड़गांव से बिहार के मुंगेर जा रही थी। गाड़ी में चालक समेत पांच लोग सवार थे। गाड़ी चला रहे पिंकू कुमार (32) को नींद आ गई। इस दौरान उनकी गाड़ी ने आगे चल रहे एक ट्रक को टक्कर मार दी।
हादसे में 72 वर्षीय कुमार विनय की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कलावती देवी (65), नूतन देवी (25) और चार साल की विदुषी शामिल हैं। घायलों को सीएससी बिरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है।

मौके पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी, सुरक्षा अधिकारी कपिल देव सिंह यादव, उपनिरीक्षक परमानंद पांडे और कांस्टेबल अश्वनी कुमार यादव पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से थाना जयसिंहपुर भेजा गया। सड़क पर यातायात सामान्य है।