Sunday, May 11, 2025
Sunday, May 11, 2025
Homeझारखंडपूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में हाथी का आतंक: केंदू पत्ता तोड़ने...

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में हाथी का आतंक: केंदू पत्ता तोड़ने गई थी महिलाएं, हाथी ने सूंड में लपेट कर पटका, एक मरी, दूसरी घायल – Chakulia News


पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के दो अलग-अलग गांव में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला। अलग-अलग घटनाओं में हाथी के हमले में जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

.

पहली घटना कालापाथर पंचायत के डुमूरीडीहा गांव की है। जहां की 55 वर्षीय महिला बेहुला नायक गांव के समीप जंगल में केंदु पत्ता तोड़ने गई थी। तभी हाथी उसका सामना हो गया। जहां हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

इसी हाथी ने केंदु पत्ता तोड़ने गई महिलाओं को पटका है।

सूचना के दो घंटे बाद पहुंचा वन विभाग

सूचना पाकर करीब दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि घटना की सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम दो घंटे लेट पहुंचा है। घटना की सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती मौके पर पहुंचे।

उन्होंने इसकी जानकारी उपायुक्त और डीएफओ को दूरभाष पर जानकारी दिया। साथ ही मृतक बेहुला के परिवार को 50 हजार रुपए मुआवजा की राशि दिया। साथ ही बकाया 3 लाख 50 हजार रुपए जल्द देने का निर्देश दिया।

हाथी के हमले से एक महिला घायल हो गई है। जिसका इलाज चल रहा है।

हाथी के हमले से एक महिला घायल हो गई है। जिसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में घायल महिला का चल रहा इलाज

दूसरी घटना कालापाथर पंचायत के ही उदाल गांव की है। यहां की रहने वाली 56 वर्षीय शांति देवी खाटुआ जंगल में केंदु पत्ता तोडने गई थी। तभी उसी हाथी ने जंगल में उसे पटक दिया। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने घायल महिला को चिल्कीगढ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बेहतर इलाज के लिए घायल को झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से घायल महिला के कमर में गंभीर चोट आई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular