Friday, June 27, 2025
Friday, June 27, 2025
Homeपंजाबपूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी का AAP पर आरोप: MLA परगट बोले-पंजाबी...

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी का AAP पर आरोप: MLA परगट बोले-पंजाबी युवाओं को नौकरी से निकाला, फिर केजरीवाल के लोग विभागों में फिट किए – Jalandhar News


पंजाब के जालंधर कैंट हलके से कांग्रेस के विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह ने राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने कहा है कि दिल्ली से हारने वाले आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को आप स

.

विधायक परगट सिंह ने अन्य भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि परगट सिंह पहले भी आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य में दिल्ली के नेताओं की शमूलियत को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। हालांकि इसे लेकर आम आदमी पार्टी के किसी नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

परगट सिंह द्वारा साझा की गई जानकारी।

विधायक बोले- पंजाबी युवाओं को निकालकर दिल्ली से की गई भर्ती

जालंधर कैंट हलके से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने कहा- दिल्ली चुनाव हारने के बाद केजरीवाल की टीम को लगातार पंजाब सरकार के विभागों में फिट किया जा रहा है। अप्रैल में पंजाब सरकार की एजेंसी PUNMEDIA से पंजाबी लड़के-लड़कियों को निकाल दिया गया था।

विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- अब पंजाब सरकार की इसी मीडिया एजेंसी में दिल्ली से 120 से अधिक लोगों की भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान नौकरियां बांट रहे हैं, लेकिन केजरीवाल के खास लोगों को। आखिरी में परगट सिंह ने लिखा- युद्ध दिल्ली के विरुद्ध।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular