Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारपूर्व मंत्री खुर्शीद आलम ने कुदाल चलाकर दूर किया जलजमाव: मैनाटाड़...

पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम ने कुदाल चलाकर दूर किया जलजमाव: मैनाटाड़ में अपने खर्चे पर बनवाएंगे 500 फीट लंबी नाली – Bettiah (West Champaran) News


पश्चिम चंपारण में मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय के पुराना हॉस्पिटल चौक से इनरवा मुख्य पथ तक लंबे समय से जलजमाव की समस्या थी। पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम ने सोमवार को इस समस्या का समाधान करने का बीड़ा उठाया।

.

उन्होंने खुद कुदाल लेकर डेढ़ फीट गहरे जलजमाव को दूर किया। स्थानीय लोगों ने इस अनूठी पहल की सराहना की। पूर्व मंत्री ने घोषणा की कि वे मंगलवार से अपने निजी खर्च पर 500 फीट लंबी नाली का निर्माण करवाएंगे। जिसकी सामग्री गिराई जानी शुरू हो जाएगी। खुर्शीद आलम ने बताया कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे जनता की समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानकर उसे हल कर रहे हैं।

कुदाल लेकर जलजमाव दूर करने में जुटे पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम।

समस्या का होगा स्थायी समाधान

खुर्शीद आलम ने कहा कि जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी होती थी और दुर्घटनाएं भी होती थी। नाली बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

इस अवसर पर उप प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह उर्फ भोट साह, मुकुरध्वज गीरी, रमेश यादव, फिरोज आलम, मौलाना हबीबु रहमान, अमीर सुहैल उर्फ बबलू आलम, महमजन खान, सुनील पटेल, मनिलाल साह, केशव पटेल, सचिन प्रसाद, चंदन कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौके पर उपस्थित थे और सबने मिलकर इस कार्य में सहयोग किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular