Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeझारखंडपूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकसंरक्षा व...

पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकसंरक्षा व यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता, नई तकनीकों के प्रयोग पर दिया जोर

हाजीपुर, 15 अप्रैल 2025:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में आज हाजीपुर स्थित मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यात्री सुविधाओं, रेल संरक्षा और आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा करना था।

बैठक के दौरान पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों ने पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों, चल रही परियोजनाओं और आगामी लक्ष्यों की जानकारी महाप्रबंधक को दी। श्री सिंह ने रेल परिचालन में पूर्ण संरक्षा सुनिश्चित करने की बात दोहराते हुए कहा कि “संरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”उन्होंने निर्माण परियोजनाओं की गति तेज करने, नियमित मॉनिटरिंग और नई तकनीकों के समुचित उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु विभागीय समन्वय और नवाचार को भी जरूरी बताया।

यह बैठक पूर्व मध्य रेल में सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध तथा आरामदायक यात्रा अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular