कालिया के घर में फेंके गए ग्रेनेड का सीसीटीवी फुटेज।
पूर्व कैबिनेट मंत्री, बीजेपी के पंजाब के पूर्व प्रधान और राष्ट्रीय BJP कार्यकारिणी के सदस्य मनोरंजन कालिया के घर बीती रात हुए आतंकी हमला को लेकर केंद्रीय एजेंसियां एक्शन में हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए जल्द मामले में जांच के लिए आ सकती है। सूत
.
पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली से दो अन्य आरोपियों को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर जालंधर सिटी पुलिस की टीमें दिल्ली रवाना हो गई हैं। हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस द्वारा कोई सटीक बयान नहीं जारी किया गया है।
केस में दो आरोपियों की पहले गिरफ्तार हो चुकी है।
ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने फेंका था ग्रेनेड
बता दें कि किराए पर लिए गए ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने पूर्व मंत्री के घर पर 7-8 अप्रैल की दरमियानी रात को करीब 1.03 बजे हैंड ग्रेनेट फेंका था। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया था। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर में अपने परिवार के साथ मौजूद थे।
जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई थी। दोनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने बताया था पाकिस्तान से करवाया गया हमला
पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर DGP अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने हमला करवाया। इसमें पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्ठी, जीशान अख्तर और लॉरेंस गैंग का भी लिंक सामने आया है। पूर्व मंत्री कालिया के पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा है। उन्हें पंजाब सरकार ने 4 गनमैन अलॉट किए हैं।
जालंधर के सबसे प्रमुख शास्त्री मार्केट चौक के पास ये घटनाक्रम हुआ। बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर यह हमला हुआ, वहां से 50 मीटर दूर पीसीआर टीम 24 घंटे तैनात रहती है और महज 100 मीटर दूर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 भी है। इसके बाद भी 3 युवक पूर्व मंत्री के घर में हैंड-ग्रेनेड फेंक कर भाग गए थे।