Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व CM अखिलेश आज आएंगे अलीगढ़: विरोध के ऐलान पर भड़की...

पूर्व CM अखिलेश आज आएंगे अलीगढ़: विरोध के ऐलान पर भड़की सपा, पदाधिकारी बोले हो गिरफ्तारी, वरना सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता – Aligarh News



अखिलेश यादव शुक्रवार को अलीगढ़ आ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां पर सपा नेता नजीबा खान जीनत की पुत्री के विवाह में शामिल होंगे। वह प्राइवेट विमान के जरिए अलीगढ़ आएंगे। वहीं दूसरी ओर क्षत्रिय महासभा व अन्य संगठनों ने

.

संगठनों के विरोध की बात वायरल होने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी एलर्ट हो गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने मांग की है कि इस तरह की बात करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। क्योंकि अगर कोई इस तरह की हरकत करने की कोशिश करेगा तो सपा के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

यह है पूर्व सीएम का मिनट-टू-मिनट

पूर्व सीएम अखिलेश यादव सुबह 9:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से प्राइवेट विमान के जरिए अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। उनका विमान 10:30 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होगा। जिसके बाद वह 10:45 बजे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए रवाना होंगे।

सुबह 11:15 बजे वह रामघाट रोड स्थित गोल्डन रिजॉर्ट पहुंचेंगे और सपा नेता की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे। यहां आधे घंटे रुकने के बाद वह 11:45 बजे कार से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 12:15 बजे वह अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12:30 बजे प्राइवेट विमान के जरिए वह यहां से रवाना होंगे और 1 बजे सैफई हवाई पट्टी पहुंचेंगे।

लापरवाही हुई तो पीडीए खुद करेगा सुरक्षा

राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरोध की बात सामने आने के बाद सपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की ओर से भी बयान जारी करके प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को सारी जानकारी दे दी है और उनसे तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

वहीं महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने बताया कि पुलिस प्रशासन तत्काल आरोपियों पर कार्रवाई करे। क्योंकि अगर अराजक तत्वों ने किसी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश की तो सपा और पीडीए परिवार खुद सक्षम है और वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा करेगा। अगर ऐसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular