Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeहरियाणापूर्व MLA ललित नागर के भाई महेश नागर का निधन: 8...

पूर्व MLA ललित नागर के भाई महेश नागर का निधन: 8 महीने से कैंसर की बीमारी से थे ग्रस्त, एक महीन से अस्पताल में थे भर्ती, गांव भुआपुर में 9 बजे होगा अंतिम संस्कार – Faridabad News


तिगांव से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर के छोटे भाई महेश नागर ( फाइल फोटो)

हरियाणा के फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर के छोटे भाई महेश नागर का देहांत हो गया। महेश नागर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वह पिछले एक महीने से गुरूग्राम के मेदांता सिटी हॉस्पिटल में एडमिट थे। शनिवार को

.

8 महीने से कैंसर से पीड़ित

महेश नागर पिछले 8 महीने से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। गुरूग्राम के मेदांता सिटी हॉस्पिटल से उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण हालत ज्यादा खराब होने के कारण एक महीने पहले ही उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जुलाई 2024 में महेश नागर को कैंसर की बीमारी के बारे में पचा चला ।

14 जनवरी को महेश नागर का हाल -चाल जानने के लिए पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा , घर से बाहर निकलते समय सफेद कैप पहने महेश नागर उनको विदा करते हुए ( फाइल फोटो)

कैंसर की चौथी स्टेज पर थे महेश नागर

महेश नागर को अगस्त 2024 में कैंसर का पता चला था, डॉक्टरों के अनुसार उनके लिवर में एक गांठ थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। अमेरिका में ऑपरेशन के लिए उन्हें समय मिल गया था, लेकिन वहां जाने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेदांता सिटी हॉस्पिटल और फरीदाबाद मेट्रो कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

राजनीतिक में सक्रिय रहे

महेश नागर का राजनीतिक में काफी सक्रिय थे। वह रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के करीबी माने जाते थे। इसके अलावा अपने भाई ललित नागर के चुनाव की कमान भी उनके हाथ में ही होती थी। चुनाव में रैली से लेकर चुनाव की सभी व्यवस्थाओं को महेश नागर ही संभाला करते थे। 14 जनवरी को राबर्ट वाड्रा उनका हाल- चाल जानने के लिए उनके निवास सेक्टर 17 में पहुंचे और करीब आधा घंटा उनके परिवार के साथ रहे।

परिवार में छाया शोक का माहौल

महेश नागर का विवाह 21 जनवरी 1952 को हुआ था। उनका विवाह दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी रेखा नागर, दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular