पूर्व MLA मनोरमा देवी के घर NIA की रेड हुई है।
गया के एपी कॉलोनी स्थित जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की टीम की रेड चल रही है। रेड सुबह 4 बजे से हो रही है। घर के अंदर लोगों से पूछताछ जारी है। मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी यादव थे। ये अब जीवित नहीं है। वे जिला पार्षद अध्यक्ष थे।
.
बिंदेश्वरी यादव की गाड़ी से ही सैकड़ों की संख्या में कारतूस बरामद हुए थे। तब इनके खिलाफ देश द्रोह का केस भी दर्ज किया गया था। पूछताछ पूर्व एमएलसी और घर के सदस्यों से की जा रही है। बता दें कि मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव देश के चर्चित रोड रेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है। हालांकि, हाई कोर्ट ने उसे साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।
दो लड़कों से एनआईए ने की थी पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों टेकारी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में एनआईए की रेड पड़ी थी। इसमें दो लड़कों से पूछताछ हुई थी। उन लड़कों ने जदयू नेता मनोरमा देवी के नाम का खुलासा किया था। उन लड़कों का नक्सली कनेक्शन जांच में उजागर हुआ था। एनआईए ने दोनों लड़कों को विशेष रूप से पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था।