Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeबिहारपेट्रोल पंप पर लूट करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार: लूट की...

पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार: लूट की राशि में 10 हजार रुपए किए बरामद, मुजफ्फरपुर में शराब धंधेबाजों को भी पुलिस ने पकड़ा – Muzaffarpur News



लूटपाट का सीसीटीवी आया था सामने।

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में खबरा स्थित पेट्रोल पंप से 1.5 लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट की राशि में से 10 हजार रुपए बरामद किए हैं।

.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी की पहचान की। गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर डीह निवासी धीरज महतो को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कुढ़नी थाना क्षेत्र के जयराम खरौना निवासी गोलू कुमार को भी पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा के अनुसार, दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ जिले के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद दोनों मिलकर अपराध को अंजाम देते थे।

घटना में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामला वादी राजेश कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पुलिस ने कांड संख्या 323/25 के तहत कार्रवाई की है।

4 शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया

वहीं, दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर में पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस को मझौली धर्मदास में विदेशी शराब के धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर 4 शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के सचिन कुमार, बेला थाना क्षेत्र के रौनक और सन्नी कुमार और सदर थाना क्षेत्र के देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। मकान मालिक शुभम कुमार फरार है। छापेमारी में 64.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने एक पिस्टल और तीन गोली भी जब्त की है।

इसके अलावा एक कार, एक बाइक और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि जब्त हथियार सन्नी कुमार का है। सचिन का आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। डीएसपी टाउन 2 विनीता सिन्हा ने पुष्टि की है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular