Tuesday, April 15, 2025
Tuesday, April 15, 2025
Homeबिहारपेड़ गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत: सीवान में...

पेड़ गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत: सीवान में आंधी के कारण हादसा, दूसरा बच्चा जख्मी, अस्पताल में भर्ती – Siwan News


सीवान के बसन्तपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला में तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बरगद का विशाल पेड़ गिरने से 10 साल के प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस शहरकोला निवासी सूरज कुमार का बेटा था।

.

घटना उस समय हुई जब प्रिंस और एक अन्य बच्चा बरगद के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। तेज आंधी के कारण अचानक पेड़ गिर गया। दोनों बच्चे पेड़ के नीचे दब गए। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों बच्चों को पेड़ के नीचे से निकाला।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल बच्चों को पहले स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रिंस की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की दादी प्रमिला देवी ने बताया कि आंधी आने पर वह बच्चों को घर बुलाने जा रही थीं। इसी दौरान तेज आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो पेड़ गिर चुका था। पेड़ के नीचे से बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। प्रिंस के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular