Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरपेयजल संकट से निपटने के लिए सिवनी में नई व्यवस्था: 15...

पेयजल संकट से निपटने के लिए सिवनी में नई व्यवस्था: 15 मई तक 79 गांवों में सिंचाई के लिए नहर-नदी का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे किसान – Seoni News


सिवनी में पेयजल की समस्या को देखते हुए कलेक्टर संस्कृति जैन ने अहम आदेश जारी किया है। माचागोरा बांध से संजय सरोवर बांध तक पेयजल आपूर्ति के लिए 19 अप्रैल को पानी छोड़ा गया है।

.

कलेक्टर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निर्देश दिए हैं। सिवनी शाखा नहर के 15 गांवों में सिंचाई पर रोक लगाई गई है। वैनगंगा नदी किनारे के 47 गांवों और संजय सरोवर बांध के डूब क्षेत्र के 17 गांवों में भी नहर और नदी का पानी सिंचाई के लिए नहीं लिया जा सकेगा।

पानी के बहाव की अवधि में कृषि के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नहर और नदी का पानी केवल पीने और दैनिक जरूरतों के लिए ही उपयोग किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध 15 मई तक लागू रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करने वालों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत दंडित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति कार्यालयीन समय में कलेक्टर न्यायालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

यह आदेश सिवनी नगर पालिका और बंडोल मल्टीपल विलेज स्कीम के 210 गांवों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है।

सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular