- Hindi News
- Business
- Post Office RD Loan Rules; Terms And Conditions | Interest Rates Benefits
नई दिल्ली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश करके आप आसानी से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आप इसमें हर महीने एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।
इतना ही नहीं बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप बिना RD तुड़वाए इस पर लोन भी ले सकते है। इसमें पर्सनल लोन की तुलना में कम ब्याज पर लोन मिलता है। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस RD पर लोन लेने की नियम और शर्तों के बारे में बता रहे हैं।
सबसे पहले समझें RD क्या है? पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। घर के गुल्लक में पैसे जमा करने पर भले ही आपको ब्याज नहीं मिले, पर यहां पैसे जमा करने पर आपको ब्याज भी मोटी मिलती है।
पोस्ट ऑफिस RD से जुड़ी खास बातें
- इंडिया पोस्ट की RD पर 6.7% ब्याज मिल रहा है।
- इसमें मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं।
- इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं।
- मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है।
कैसे मिलेगा लोन? आरडी पर लोन की सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको पासबुक के साथ एप्लिकेशन फॉर्म भरकर पोस्ट ऑफिस में जमा करना होता है। इसके बाद पोस्ट ऑफिस आपके लोन को प्रोसेस में डाल देगा।
RD के जरिए आसानी से तैयार कर सकते हैं बड़ा फंड RD के जरिए आप आसानी से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें हर महीने 1 हजार रुपए निवेश करने पर 5 साल बाद करीब 71 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं अगर आप हर महीने 2 हजार रुपए निवेश करते हैं तो आपको 5 साल बाद करीब 1.42 लाख रुपए मिलेंगे।
हर महीने कितना निवेश करने पर 5 साल बाद कितना पैसा मिलेगा
हर महीने निवेश | कुल कितना जमा किया | कितना ब्याज मिलेगा | कुल कितने रुपए मिलेंगे |
1,000 रु. | 60 हजार रु. | 11 हजार 369 रु. | 71 हजार 369 रु. |
2,000 रु. | 1 लाख 20 हजार रु. | 22 हजार 732 रु. | 1 लाख 42 हजार 732 रु. |
5,000 रु. | 3 लाख रु. | 56 हजार 830 रु. | 3 लाख 56 हजार 830 रु. |
नोट: ये कैलकुलेशन अनुमानित तौर पर किया गया है।
कोई भी व्यक्ति खोल सकता है अकाउंट कोई भी व्यक्ति RD अकाउंट खोल सकता है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस के जरिए इसमें अकाउंट खोल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक