मध्यप्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में अगले 3 दिन गरज-चमक के आसार हैं। यहां तीन – चार दिन से बूंदाबांदी हो रही है। अगले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में आसमान सा
.
लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से 21 जिलों से अभी मानसून विदा नहीं हुआ है। इनमें जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिले शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम और चंबल संभाग के 34 जिलों से मानसून लौट चुका है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर के बाद स्थिति सामान्य होगी और बाकी जिलों से भी मानसून लौट जाएगा।
20-21 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।
मंगलवार को खजुराहो में पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर, रतलाम-गुना में 35.5 डिग्री रहा। दशहरे से पहले मानसून लौट जाएगा। ऐसे में अबकी बार दशहरे पर बारिश नहीं होगी। बता दें कि पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है।
मंडला में सबसे ज्यादा बारिश प्रदेश में इस साल 44.1 इंच बारिश हुई है। बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे रहा है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा। श्योपुर, निवाड़ी और राजगढ़ में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा जिले शामिल हैं।
सभी डैम-तालाबों में अच्छा पानी इस मानसूनी सीजन में प्रदेश के करीब ढाई सौ में से 200 डैम फुल हो चुके हैं। बरगी, बाणगंगा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, तवा, कलियासोत, केरवा, भदभदा समेत कई डैम ऐसे हैं, जिनके गेट सीजन में 6 से 10 बार या इससे अधिक खुल चुके हैं।
इन जिलों में इतनी हुई बारिश…


इन जिलों से हो चुकी मानसून की विदाई
- 2 अक्टूबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर।
- 5 अक्टूबर: नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना।
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम…

