Friday, June 27, 2025
Friday, June 27, 2025
Homeराज्य-शहरप्रदेश में गेहूं बेचने 10 लाख किसान रजिस्टर्ड: इंदौर संभाग में...

प्रदेश में गेहूं बेचने 10 लाख किसान रजिस्टर्ड: इंदौर संभाग में 73 हजार किसानों ने कराया पंजीयन, 31 मार्च तक मौका – Indore News


मध्य प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन जारी है। इंदौर संभाग में अब तक 72,962 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं।

.

सरकार 2,600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है। इसमें 2,425 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य और 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस शामिल है। खरीदी का काम 5 मई तक चलेगा। इसके लिए संभाग में 209 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।

इंदौर संभाग में अब तक 72,962 किसानों ने पंजीयन कराया है।

इंदौर संभाग में सबसे ज्यादा पंजीयन इंदौर जिले में हुए हैं। यहां 31,694 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। धार में 20,647, खंडवा में 11,560, खरगौन में 4,305, झाबुआ में 3,934, बड़वानी में 577, बुरहानपुर में 160 और अलीराजपुर में 85 किसानों ने पंजीयन कराया है।

पूरे प्रदेश में करीब 10 लाख किसान पंजीकृत हैं। उज्जैन में सबसे ज्यादा 78,016 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके बाद सीहोर में 76,299, विदिशा में 65,348, रायसेन में 57,898, सागर में 56,462 और राजगढ़ में 55,855 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular