Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में पीटकर युवक की हत्या: सड़क पर घसीटकर की गई...

प्रयागराज में पीटकर युवक की हत्या: सड़क पर घसीटकर की गई मारपीट, शरीर पर मिले डेढ़ दर्जन से ज्यादा चोट – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय अवनीश कुमार की हत्या कर दी गई। अवनीश फूलपुर के करुआडीह गांव का रहने वाला था। वह बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था।

14 जून की रात अवनीश अपने मौसी के घर अमिलिया कपसा गया था। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि अवनीश नहर के किनारे गंभीर हालत में पड़ा है। मां सावित्री जब मौके पर पहुंची तो अवनीश सड़क से 200 मीटर दूर घायल अवस्था में मिला।

परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। 24 घंटे के इलाज के बाद रविवार की रात करीब 2 बजे अवनीश की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवक के शरीर पर डेढ़ दर्जन से अधिक चोट के निशान मिले। उसके हाथ-पैर की हड्डियां तीन-तीन जगह से टूटी थीं। जीवित अवस्था में सड़क पर घसीटे जाने के निशान भी मिले।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular