Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में सड़क हादसे में दो की मौत: दो बाइकों की...

प्रयागराज में सड़क हादसे में दो की मौत: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में सड़क हादसे में दो की मौत।

प्रयागराज के यमुनापार स्थित खीरी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये घटना कैथवल गांव के पास रामचरन इंटर कॉलेज के सामने लेडियारी बाजार मंडी तिराहे पर हुई।

धर्मेंद्र कुमार (25) अपने परिवार के दो युवकों के साथ रिश्तेदारी में दावत खाने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में धर्मेंद्र कुमार और 17 वर्षीय पुष्पराज की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह और गौतम आदिवासी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल स्वरूपरानी रेफर किया गया है।

धर्मेंद्र कुमार।

धर्मेंद्र कुमार।

मृतक धर्मेंद्र दो भाइयों में बड़ा था और एक बेटे प्रदीप का पिता था। उनकी पत्नी पुष्पा देवी और माता राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरे मृतक पुष्पराज दो भाइयों में छोटा था। उनकी मां अनीता देवी और बहन अलनी की हालत बेसुध है।

सीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति से चल रही थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा कर मोर्चरी भेज दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular