Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeझारखंडप्रशासन की सतर्कता से धनबाद में शांतिपूर्ण तरीके से मनी होली: उदय...

प्रशासन की सतर्कता से धनबाद में शांतिपूर्ण तरीके से मनी होली: उदय प्रताप सिंह

धनबाद,: धनबाद में होली का पर्व दो दिनों तक हर्षोल्लास, उमंग और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने धनबाद पुलिस-प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन की सतर्कता और आमजन के सहयोग से शहर में होली शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनी। उन्होंने धनबादवासियों का भी आभार जताया, जिन्होंने संयम और सौहार्द बनाए रखा। शहरभर में बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह दिखा। वे आधुनिक पिचकारियों और रंगों के साथ दोस्तों को रंगते नजर आए। कई स्थानों पर फूलों की होली खेली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कुछ सोसाइटी में इको-फ्रेंडली होली मनाने की पहल की गई।

शहर के विभिन्न हिस्सों में डीजे की धुनों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया, वहीं संध्या बेला में अबीर-गुलाल लगाकर बड़ों से आशीर्वाद लिया। लोग अपने मित्रों और परिवार के साथ होली खेलने के बाद इष्टदेव की पूजा-अर्चना करते दिखे।

हर घर में पुआ, गुजिया और पकवानों की खुशबू बिखरी रही। जो अपने प्रियजनों से नहीं मिल सके, उन्होंने व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि धनबाद में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह शहर की संस्कृति और पहचान का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने अपनी टोली के साथ धनबादवासियों को होली की बधाई दी। इस दौरान मुकेश सिंह, दिलीप सिंह, अमित सिंह, मनोज सिंह, आदर्श अनुभव पांडे, प्रीत कृष्ण साव, अंजय आलोक, गौरव, रेनू सिंह, पुनम सिंह और मधू सिंह भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular