Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारप्रेमी जोड़े की गांव वालों ने करा दी शादी: सुपौल में...

प्रेमी जोड़े की गांव वालों ने करा दी शादी: सुपौल में प्रेमी हुआ फरार, पुलिस से कार्रवाई की मांग, भीमपुर थाना क्षेत्र का मामला – Supaul News


सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र के केवला वार्ड 2 में एक विवाहिता प्रेमी और कथित पति के दरवाजे पर हक के लिए तीन दिनों से जद्दोजहद कर रही है। विवाहिता का मायका नरपतगंज थाना क्षेत्र के देवीगंज बताया जा रहा है। हालांकि विवाहिता के पिता उपेंद्र यादव ने भीमपु

.

आवेदन में पीड़िता के पिता ने बताया है कि बीते 27 सितंबर को दोनों को एक साथ देखकर ग्रामीणों ने उनकी बेटी अंजली की शादी केवला वार्ड नंबर दो निवासी स्व लक्ष्मण यादव के 26 साल के बेटे सोनू कुमार राज के साथ करा दी थी। शादी के कुछ दिनों तक दोनों दोनों साथ रहे। लेकिन इधर कुछ महीनों से बेटी के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपए और एक बाइक की मांग करने लगे। नहीं देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों तंग आकर फिर घर आ गए और पीछे से ससुराल पक्ष के लोग भी दामाद को साथ ले जाने के लिए घर आ धमके।

इस बीच दामाद उन लोगों के प्रभाव में आकर दो चार दिन बाद ले जाने की बात कह कर चला गया। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग रुपए और बाइक की मांग पर अड़े है। बेटी को ससुराल में रहने देने के लिए राजी नहीं हो रहे है। उनका कहना है कि मांग की पूर्ति होने पर ही बेटी को आने देंगे। मामले में पीड़िता के पिता ने कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं, विवाहिता ने अपने दिए बयान में कहा कि अमृतसर में अपने पिता के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करती थी। इसी बीच दो साल पहले दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद हम दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। शादी करने की बात पर सोनू अक्सर टालमटोल करता था। कुछ महीने पहले वह अमृतसर से घर आई। घर आने के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में रहे। इस बीच बीते 27 सितंबर को सोनू गांव आया तो दोनों की शादी ग्रामीणों ने करा दी। चार पांच दिन के बाद झांसा देकर वह छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने घटनाक्रम के लिए सोनू की बहन और बहनोई को जिम्मेदार ठहराया है। इधर, पीड़िता ससुराल में है। मामले को लेकर भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि मामले को लेकर अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular