Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रेम विवाह के बाद दंपति को जान का खतरा: मेरठ में...

प्रेम विवाह के बाद दंपति को जान का खतरा: मेरठ में युवक के भाई और बहनोई ने सुसराल में की तोड़फोड़, पुलिस से मांगी सुरक्षा – Meerut News


इरफ़ान | किठौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। जामिया चौक निवासी सादमान ने दो महीने पहले समर गार्डन की रहने वाली जेबा से शादी की थी। वर्तमान में दंपति जामिया चौक में किराए के मकान में रह रहे हैं।

सादमान ने बताया कि शादी के बाद से उसका भाई जीशान और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। उसके बहनोई और भाई ने सुसराल पहुंचकर तोड़फोड़ की और परिवार के साथ मारपीट भी की। दंपति को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दंपति ने लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular