पटना के रामकृष्ण नगर में प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार की हत्या का मामला 11 महीने बाद भी पुलिस के लिए एक पहेली बना हुआ है। 13 मार्च 2023 को संचार कॉलोनी के पास अपराधियों ने घर लौटते समय सुनील कुमार को गोलियों से भून डाला था। मृतक के भाई अनिल कुमार ने ती
.
पुलिस ने इस मामले में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की है और कई संदिग्धों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर रखा है। इतनी जांच के बावजूद भी अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पिपरा निवासी सुनील कुमार की हत्या के पीछे का सच अभी भी अनसुलझा है, जबकि परिवार न्याय की आस में है।
13 मार्च 2023 को घर लौटने के दौरान अपराधियों ने सुनील को गोलियों से भून डाला था।
जल्द ही मामले का होगा खुलासा : पुलिस
वहीं इस मामले को लेकर रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी अवध किशोर सिंह ने बताया कि अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सुनील की महिला मित्र उनकी दो बेटी, आसपास के दुकानदार सहित जो लोग भी घटना में शक के दायरे में रहे हैं। इसके बाद भी हत्यारों तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच प्रभावित होने को लेकर कई बातों को मीडिया से शेयर नहीं कर सकती है। उन्होंने बताया कि कई लोगों का मोबाइल भी सर्विलांस पर रखा गया। उन्होंने यह भी दावा किया है कि सुनील कुमार हत्याकांड को पुलिस जल्द ही सुलझा लेगी। इसके लिए लगातार पुलिस की प्रयास जारी है।