Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeदेशप्लेन क्रैश के चश्मदीद बोले- धमाके से पूरी धरती हिली: धुआं-धुआं...

प्लेन क्रैश के चश्मदीद बोले- धमाके से पूरी धरती हिली: धुआं-धुआं हो गया; काली डेडबॉडी थीं; गुस्साए लोगों ने कहा- इंसानी जान की कीमत नहीं


अहमदाबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में क्रू मेंबर समेत 241 पैसेंजर्स की जान चली गई। हादसे में केवल एक यात्री जिंदा बच पाया। प्लेन रिहायशी इलाके में गिरा। आसपास के लोगों ने धमाके कि आवाज सुनी और फिर देखा कि हर जगह धुआं छाया है। आगे चश्मदीदों की जुबानी अहमदाबाद प्लेन क्रैश के आखों देखा मंजर…

घटना वाली जगह से कुछ ही दूरी पर रहने वाले सूरज गज्जर ने बताया- जब हादसा हुआ तो ऐसा लगा कि भूकंप आ गया। पूरी धरती हिल रही थी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सभी लोग डर गए थे कि ऐसा क्या हो गया है।

सूरज ने आगे कहा- सभी जगह धुआं-धुआं हो गया था। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले आग को बुझाया। उसके बाद डेडबॉडी निकाली गईं। लाशें काली-काली थीं। मैंने 54 साल की उम्र में ऐसा हादसा देखा। ब्लैक डे सा हो गया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- लंदन जाने वाली फ्लाइट कैसे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी जांच होनी चाहिए। एअर इंडिया को इसका जवाब देना चाहिए। इतनी टेक्नोलॉजी आने के बाद ही हादसा हो रहा है। यहां भारत सरकार भी पूरी तरह से फेल हो गई है।

‘ऑफिस से बाहर निकला तो पूरे इलाके में धुआं-धुआं था’ लोकल के एक शख्स ने कहा- मेरा ऑफिस हादसे वाली जगह से 200 मीटर की दूरी पर है। अचानक बहुत तेज आवाज आई। मैं ऑफिस से बाहर निकला। पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो रखा था।

हादसे वाले जगह पर भगदड़ सी मच गई थी। उसके बाद हमने देखा कि यहां दुर्घटना हुई है। जब मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि यहां मलबा बिखरा हुआ था। आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फिर हमें पता चला कि विमान के पंख यहां गिर गए और एक प्लेन क्रैश हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- हम चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए हादसे वाली जगह पर मौजूद राकेश मिश्रा ने बताया- घटनास्थल के चारों तरफ आग ही आग थी। पब्लिक बस तमाशा ही देख सकती थी। आग इतनी ज्यादा थी कि लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते थे। पुलिस और रेस्क्यू टीमें 5 मिनट में ही पहुंच गई थी।

‘आसमान में काले बादल दिखने लगे, हमें लगा आग लग गई’

एक चश्मदीद ने बताया- मैं यहां से 3-4 किलोमीटर दूर रहता हूं। करीब 2 बजे आसमान में काले-काले बादल दिखने लगे। हम एक-दूसरे से पूछने लगे कि कहीं आग तो नहीं लग गई।

करीब 15 मिनट बाद हमें खबर मिली कि एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है। उसमें 242 यात्री सवार थे और बचने की संभावना लगभग शून्य थी। पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया था। आज सुबह हम यहां देखने पहुंचे।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- मैं घर पर था तभी एक तेज आवाज आई। बाहर आकर देखा तो सबकुछ धुआं-धुआं दिख रहा था। फिर हम यहां आए। तब देखा कि बहुत सारी डेडबॉडी पड़ी हैं।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, स्ट्रेचर पर मृतकों के टुकड़े; हॉस्पिटल में रोते-बिलखते परिजन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 यात्रियों की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर प्लेन मेडिकल कॉलेज पर गिरा। चारों तरफ आग और धुएं का गुबार था। धमाका इतना खौफनाक था कि सड़कों पर बुरी तरह से जली लाशें और शवों के टुकड़े बिखर गए। 40 फोटोज में पूरी कहानी

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular