Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशफंदे से लटकी मिली युवक की लाश: शराब पीने को लेकर पत्नी...

फंदे से लटकी मिली युवक की लाश: शराब पीने को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस – Mainpuri News


मैनपुरी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवक का फंदे से लटकता मिला युवक का शव।

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज में एक 35 वर्षीय युवक ने नहर के किनारे कंज के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुल्तानगंज निवासी रवि पुत्र श्री कृष्ण राठौर के रूप में हुई है। युवक शराब पीने का आदी था। सुबह उसकी पत्नी से शराब को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया।

रवि को एकांत की तरफ जाते देख खेत में काम कर रहे कुछ युवकों ने रोकने की कोशिश की। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और नहर की पटरी की तरफ चला गया। लोगों को लगा कि वह शराब पीने गया होगा।

काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तलाश की। उन्होंने देखा कि रवि पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रहा है। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular