Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeहरियाणाफतेहाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी: बोले; मैं अभय चौटाला को...

फतेहाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी: बोले; मैं अभय चौटाला को सीरियसली नहीं लेता, हिसार एयरपोर्ट से खुलेंगे रोजगार के रास्ते – Fatehabad (Haryana) News


फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी शनिवार को फतेहाबाद के भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई। बेदी ने द

.

वहीं, मीडिया से बातचीत में कृष्ण बेदी ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि मैं उनको सीरियसली नहीं लेता हूं। जब उनके घर के ही उनको सीरियसली नहीं लेते, तो हम क्यों लें।

दरअसल, शुक्रवार को फतेहाबाद पहुंचे अभय चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट के निर्माण में लूट मचाने के आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि 180 करोड़ रुपए में होने वाले कार्य के लिए 1800 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। अभय चौटाला ने कहा था कि लूट मचाने वालों को जेल भेजने के बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन करना चाहिए। इसी के जवाब में कृष्ण बेदी ने यह पलटवार किया।

फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।

एयरपोर्ट की वजह से बढ़ेंगे रोजगार

कृष्ण बेदी ने कहा कि मैं अभय चौटाला को ज्यादा देखता नहीं हूं। न ही सीरियसली लेता हूं। वह क्या आरोप लगाएंगे, इसका हमें कोई लेना देना नहीं है। मगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे के हिसार में उद्घाटन का कार्यक्रम हरियाणा की आन बान शान का कार्यक्रम है। इसलिए इसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में आ रहे हैं, तो बड़ी सौगात देकर जाएंगे। एयरपोर्ट की वजह से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। तीन हजार एकड़ में इंडस्ट्रियल जोन बना रहे हैं।

सावित्री जिंदल के बेटे का दिया उदाहरण

कृष्ण बेदी ने हिसार की विधायक सावित्री जिंदल के बेटे का उदाहरण देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय सावित्री जिंदल के बेटे मुंबई से हिसार एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे में पहुंच गए थे। उनका कहना था कि पहले वह मुंबई से दिल्ली आते थे, फिर दिल्ली से हिसार सड़क के रास्ते से आने पर ढाई घंटे और लगते थे। गुरुग्राम एयरपोर्ट की वजह से हजारों मल्टीनेशनल कंपनियों का हब बना हुआ है। इस मौके पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular