महिला से लॉकेट छीनते हुए बदमाश सीसीटीवी में दिखा।
फतेहाबाद में टोहाना के गांव ठरवा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक युवक पीछे से आया और झटका मारकर गले से लॉकेट ले गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर र
.
जानकारी के अनुसार पीड़िता कृष्णा देवी घर की तरफ जा रही थीं। इस दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। एक बदमाश ने कान पर फोन लगाने का नाटक किया। फिर पीछे से आकर महिला के गले से लॉकेट छीन लिया।
बदमाश भागने में कामयाब रहे
महिला ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन वे फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार लॉकेट 10 ग्राम सोने का था। पीड़िता के बेटे विनोद कुमार ने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 304/3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश बाला ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्ग महिला को हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी। सदर थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि महिला के बेटे के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, पास में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।