Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeपंजाबफरीदकोट का फरार आरोपी मोगा से गिरफ्तार: अवैध हथियार और फिरौती...

फरीदकोट का फरार आरोपी मोगा से गिरफ्तार: अवैध हथियार और फिरौती मामले में वांछित था, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने दबोचा – Fazilka News



फाजिल्का पुलिस की स्टेट स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध हथियार और फिरौती मांगने के मामले में 7 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरीदकोट निवासी नवदीप सिंह उर्फ सीवानी को मोगा से पकड़ा गया।

.

जून 2024 में दर्ज हुए इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जिनसे 32 बोर का अवैध हथियार बरामद हुआ था। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी लोगों को धमकियां देकर फिरौती की मांग कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर नवदीप सिंह को मोगा से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग कर रही है। पूछताछ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular