Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeपंजाबफरीदकोट में 5 नशा तस्कर गिरफ्तार: चार मामलों में 310 नशीली...

फरीदकोट में 5 नशा तस्कर गिरफ्तार: चार मामलों में 310 नशीली गोलियां और 10 ग्राम हेरोइन बरामद, पहले भी केस दर्ज – Faridkot News


फरीदकोट के थाना सादिक में गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस।

फरीदकोट जिला पुलिस ने एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान के तहत 4 अलग-अलग मामलों में पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 310 नशीली गोलियां व 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने गांव अराईयावाला कलां के गुरविंदरपाल सिंह उर्फ गुरविंदर को 180 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार भी किया। इसी तरह थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने 100 नशीली गोलियों के साथ गांव चंदबाजा के रहने वाले मनदीप सिंह को काबू किया।

फरीदकोट के थाना सदर में गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस और जानकारी देते डीएसपी त्रिलोचन सिंह।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

थाना सिटी फरीदकोट-2 की पुलिस ने माहीखाना के रहने वाले हरप्रीत सिंह को 5 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। एक अन्य मामले में थाना सादिक पुलिस ने मनप्रीत सिंह और सारज सिंह को 30 नशीली गोलियां और 5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इन सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने पकड़े 229 नशा तस्कर

इस मामले में डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया के नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि पिछले 7 माह के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी के 169 केस दर्ज करके 229 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular