Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeहरियाणाफरीदाबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग: रोहिंग्या समुदाय का सामान...

फरीदाबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग: रोहिंग्या समुदाय का सामान जला, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया काबू – Ballabgarh News


फरीदाबाद के बुढेना गांव क्षेत्र के पास स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के पीछे एक कबाड़ के गोदाम में शनिवार देर रात आग लग गई। घटना रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच की है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। साथ ही, धुएं का

.

प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल हाफिज ने बताया कि आग लगते ही लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से उठा धुएं का गुब्बार।

रोहिंग्या समुदाय का कबाड़ का गोदाम

जानकारी के अनुसार कबाड़ का गोदाम म्यांमार से आए रोहिंग्या समुदाय के लोगों का है, जो पिछले 8-9 वर्षों से इसी क्षेत्र में रहकर सड़कों से प्लास्टिक, थर्माकोल व अन्य कचरा एकत्र कर बेचने का काम करते हैं। यहां करीब 80 से 100 झुग्गियां भी बनी हुई हैं।

गनीमत रही कि झुग्गियों तक आग नहीं पहुंची, जितना भी कबाड़ था सब जलकर खत्म हो चुका है, कुछ लोगों का तो दो से तीन रिक्शा भी जल गए हैं जिससे वह लोग अपना सड़कों से कबाड़ चुनकर उसमें लेकर आया करते थे

आग लगने से रिक्शे भी जले।

आग लगने से रिक्शे भी जले।

जेसीबी की मदद से जले हुए कबाड़ को एक तरफ हटाते हुए।

जेसीबी की मदद से जले हुए कबाड़ को एक तरफ हटाते हुए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, हालांकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी आग के बावजूद किसी को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular