फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। एक दिन पहले बदमाशों ने चाचा-भतीजे पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया था। चाचा ने एक दिन बाद दम तोड़ दिया। जबकि भतीजा बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
.
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को ड्यूटी से लौट रहे चाचा-भतीजे पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में 20 वर्षीय चाचा मिथुन की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा रामू बच गया। घटना डबुआ-गाजीपुर रोड पर हुई। नशे में धुत तीन बदमाशों ने दोनों को रोका और चाकू से हमला कर दिया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल मिथुन को पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें ईएसआई अस्पताल ले गए, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई।
रामू ने बताया कि वे डेढ़ साल से फरीदाबाद में रह रहे हैं। उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था और वे हमलावरों को भी नहीं जानते। हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जांच में जुटी पुलिस
थाना डबुआ के प्रभारी महावीर के अनुसार पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक का शव बादशाह खान सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।