Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeहरियाणाफरीदाबाद में बड़खल के जंगल में मिला किशोर का शव: नमाज...

फरीदाबाद में बड़खल के जंगल में मिला किशोर का शव: नमाज के बाद हुआ था लापता, चेहरे-छाती पर चोट के निशान – Faridabad News


फरीदाबाद जिले के गांव बड़खल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जुम्मे की नमाज के बाद लापता हुए 15 वर्षीय फैजान का शव शनिवार सुबह जंगल में मिला। मृतक के चेहरे पर पत्थरों से वार किए गए थे और गले व छाती पर सुई के निशान पाए गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुल

.

रोजा खोलने नहीं लौटा घर

जानकारी के अनुसार किशोर के मामा ने बताया कि फैजान शुक्रवार को रमजान के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़कर निकला था। शाम तक रोजा खोलने के लिए घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। मस्जिद के सीसीटीवी फुटेज में फैजान नमाज के बाद बाहर निकलता दिखा, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बड़खल में शव मिलने के बाद लगी भीड़।

तीन बहनों का इकलौता भाई था

परिवार ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार सुबह किसी ने फोन कर बड़खल के जंगल में शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त फैजान के रूप में की। फैजान तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता कारपेंटर का काम करते हैं। परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। मामा ने पुलिस से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि हत्या का कारण सामने आ सके।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular