Tuesday, June 24, 2025
Tuesday, June 24, 2025
Homeहरियाणाफरीदाबाद में बेटी के जन्मदिन पर घर में लगी आग: कराया...

फरीदाबाद में बेटी के जन्मदिन पर घर में लगी आग: कराया जा रहा था सुंदरकांड का पाठ, सामान जलकर हुआ नष्ट – Faridabad News



फरीदाबाद में आग लगने के बाद जमा हुए लोग

हरियाणा के जिले फरीदाबाद के एनआईटी पांच नंबर इलाके में शनिवार की दोपहर में पांच नंबर डी ब्लॉक मकान नंबर 35 में अचानक से आग लग गई। आग लगने के चलते मकान में काफी नुकसान हुआ है।

.

मकान मालिक प्रकाश रोहिल्ला ने बताया कि उन्होंने यहां पर पहली मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। आज उनकी बेटी का जन्म दिन है। ग्राउंड फ्लोर पर आज सुंदरकांड का पाठ चल रहा था, जबकि शाम को जन्मदिन मनाया जाना था। इस उपलक्ष में उन्होंने जन्मदिन से पहले सुंदर कांड का पाठ कराया जा रहा था। अभी सुंदर कांड का पाठ शुरू ही हुआ था, कि शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

उन्होंने बताया कि, आग इतनी तेजी से फैली की चारों तरफ आग ओर धुआं ही धुआं हो गया। जैसे तैसे उन्होंने बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई और उसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के चलते मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। कितना नुकसान हुआ है, अभी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular