फरीदाबाद में मामले की जानकारी देता घायल यामीन।
हरियाणा के फरीदाबाद जिले की बसेला कॉलोनी में एक घर की करीब पांच छह फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक पिता और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
.
दोनों सिविल अस्पताल में भर्ती
घटना के शिकार यामीन ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ घर में मौजूद थे, तभी अचानक दीवार उन पर गिर पड़ी। दोनों दीवार के मलबे में दब गए। यामीन की पत्नी तुरंत मौके पर पहुंची और घायल पति और बेटी को बादशाह खान सिविल अस्पताल ले गईं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया है।
सिविल अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची।
हादसे के कारण खड़ा हुआ आर्थिक संकट
यामीन बसेला कॉलोनी में छोटी दुकान चलाकर अपना घर खर्च चलाते हैं। हादसे के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हालांकि उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा कि बड़ी बात यह है कि उनकी और उनकी बेटी की जान बच गई। स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर पुराने मकानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।