Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeहरियाणाफरीदाबाद में 2 लुटेरे गिरफ्तार: महिला से छीनी थी सोने की...

फरीदाबाद में 2 लुटेरे गिरफ्तार: महिला से छीनी थी सोने की चेन, ऑटो ड्राइवर ने मिलकर की थी वारदात – Faridabad News


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लुटेरे।

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने की चेन बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों में एक दिल्ली का भी शामिल है।

.

सेक्टर 29 की एक महिला ने पुलिस चौकी सेक्टर-28 में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला अपनी कामवाली के साथ घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो बाइक सवार उसकी सोने की चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो गए। इस मामले में थाना सेक्टर-31 में स्नैचिंग का केस दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लुटेरे।

एक पर पहले से दर्ज है 5 केस

पुलिस ने सूचना के आधार पर तिंगाव रोड से दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान नितेश और अक्षय के रूप में हुई है। नितेश बाबाराम कॉलोनी भूपानी फरीदाबाद का रहने वाला है। वहीं अक्षय उत्तम नगर दिल्ली का निवासी है।

पूछताछ में पता चला कि अक्षय नशे का आदी है। उस पर पहले से आर्म्स एक्ट और मोबाइल स्नैचिंग के 5 मामले दर्ज हैं। नितेश ऑटो चलाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular