फरीदाबाद में बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
हरियाणा के फरीदाबाद में भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले 34 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें वो नाम शामिल है जो टिकट ना मिलने पर चुनाव लड़ रहे थे या फिर चुनाव में पार्टी
.
भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि भाजपा से निष्कासित हुए 34 लोगों की सूची में शामिल लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो भाजपा संगठन में पदों पर थे लेकिन निगम के चुनाव में अपने या फिर अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए टिकट मांग रहे थे।
लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिला तो आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे है या फिर परिवार के सदस्य को लड़वा रहे हैं।
बीजेपी से निष्कासित किए गए राकेश देशवाल भाजपा कार्यकर्ता फरीदाबाद (फाइल फोटो)।
सूची में कुछ उन कार्यकर्ताओं के भी नाम है जो निगम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों का चुनाव में साथ ना देकर खिलाफत कर रहे थे। जिला संगठन के द्वारा ऐसे नामों की सूची तैयार करके हाईकमान को भेजी गई और हाईकमान ने इनकों 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।

बीजेपी से निष्कासित किए गए मनोज भड़ाना, जिला किसान मोर्चा सदस्य भाजपा ( फाइल फोटो)

बीजेपी से निष्कासित किए गए राजकुमार भाजपा कार्यकर्ता फरीदाबाद (फाइल फोटो)
टिकट ना मिलने पर आजाद चुनाव लड़ने वालों के नाम भाजपा की सूची में ये वो नाम है जिन्होंने अपने या अपने परिवार के सदस्य के लिए टिकट की मांग की थी। लेकिन टिकट नही मिला जिसके बाद ये आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में आकर चुनाव लड़ रहे हैं।
नाम | भाजपा में पद | चुनाव लड़ने वाले पद का नाम |
अंगद चौरसिया | पूर्व प्रदेश संयोजक ,पूर्वांचल प्रकोष्ठ | वार्ड नंबर 6 से पत्नी आजाद पार्षद का चुनाव लड़ रही है। |
दर्शनलाल कुकरेजा | एनआईटी 86 विधानसभा बीएलए | पत्नी वार्ड नंबर 9 से आजाद पार्षद का चुनाव लड़ रही है। |
संजय महेन्द्रू | जिला कार्यकारिणी सदस्य | वार्ड नंबर 16 से आजाद पार्षद का चुनाव लड़ रहे है। |
मनोज भड़ाना | किसान मोर्चा | वार्ड नंबर 21 से आजाद पार्षद का चुनाव लड़ रहे है। |
जितेन्द्र यादव | निवर्तमान पार्षद भाजपा | वार्ड नंबर 24 से आजाद पार्षद का चुनाव लड़ रहे है। |
सोमलता भड़ाना | निवर्तमान पार्षद भाजपा | वार्ड नंबर 26 से आजाद पार्षद का चुनाव लड़ रहे है। |
कुलदीप तेवतिया | भाजपा कार्यकर्ता व निवर्तमान पार्षद | आजाद पार्षद का चुनाव लड़ रहे है। |
अभिषेक दीक्षित | मंडल महा मंत्री बल्लभगढ़ | पत्नी अंजली दीक्षित वार्ड 43 से आजाद पार्षद का चुनाव लड़ रही है। |
बीर सिंह नैन | निवर्तमान पार्षद भाजपा | पुत्रवधु वार्ड नंबर 7 से आजाद पार्षद का चुनाव लड़ रही है. |

बीजेपी से निष्कासित किए गए रवि भड़ाना ,भाजपा कार्यकर्ता फरीदाबाद (फाइल फोटो)
चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की खिलाफत करने वालों के नाम भाजपा की सूची में ये वो नाम है जो भाजपा के सदस्य और पदाधिकारी होने के बाद भी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की खिलाफत कर रहे हैं।
नाम | भाजपा में पद |
अवनेश कुमार | भाजपा कार्यकर्ता |
रवि भड़ाना | भाजपा कार्यकर्ता |
मंजू माहौर | मंडल अध्यक्ष ,ओल्ड फरीदाबाद , महिला मोर्चा |
महेश माहौर | भाजपा कार्यकर्ता |
शिव कुमार वशिष्ठ | सीही मंडल महामंत्री भाजपा |
गोविंद कौशिक | मंडल अध्यक्ष , सेहतपुर युवा मोर्चा |
दीपक पाराशर | मंडल महामंत्री ,सेहतपुर |
गौरव पाराशर | भाजपा कार्यकर्ता |
सुरेश अत्री | मंडल मिडिया प्रभारी |
जगमोहन यादव | ओबीसी मोर्चा |
दीपांशु अरोड़ा | पूर्व मंडल महामंत्री, मुजेसर |
सुरभी अरोड़ा | मुजेसर मंडल , आईटी प्रमुख |
चेतना पांडे | पूर्व महिला कार्यकारिणी सदस्य |
सीएल पांडे | भाजपा कार्यकर्ता |
राकेश देशवाल | भाजपा कार्यकर्ता |
आदेश यादव | जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा |
लखन सिंह लोधी | ओबीसी मोर्चा |
अजय यादव | जिला सचिव , ओबीसी मोर्चा |
गगन दीप सिंह रिंकू | भाजपा कार्यकर्ता |
दिनेश बंसवाल | भाजपा कार्यकर्ता |
उमेश शर्मा | जिला संयोजक, पंचायती राज प्रकोष्ठ |
अंजू भड़ाना | प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,महिला मोर्चा |
राजकुमार | पूर्व प्रत्याशी भाजपा |
शिशिर सिन्हा | भाजपा कार्यकर्ता |
जितेन्द्र भड़ाना | पूर्व पार्षद |
भाजपा की इस सूची पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा ने कहा कि बीजेपी एक अनुशासन से चलने वाली पार्टी है। इस पार्टी में कोई अनुशासनहीनता करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाती है। यह सूची इसी का उदाहरण है, अगर आगे भी कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल मिलेगा तो पार्टी हाईकमान उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।