फर्रुखाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद में भाजपा को आज नया जिलाध्यक्ष मिलने जा रहा है।
फर्रुखाबाद में भाजपा को आज नया जिलाध्यक्ष मिलने जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की मौजूदगी में दोपहर 2 बजे नए जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी और चुनाव पर्यवेक्षक विंध्यवासिनी भी मौजूद रहेंगे। नए जिलाध्यक्ष के चयन से पहले दोपहर 12 बजे पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों का संबोधन होगा।
इससे पहले 11 जनवरी को चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी के समक्ष 42 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। 13 जनवरी तक यह संख्या बढ़कर 44 हो गई। प्रदेश नेतृत्व को अनुमोदन के लिए पांच नामों का पैनल भेजा गया है। इस पैनल में सांसद और विधायक के करीबी लोगों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के जिला मुखिया के चयन को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया है।