फलका| फलका प्रखंड के बेटा-बेटियों ने मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मघेली पंचायत के बड़ी चातर गांव के नासिर आलम के पुत्र रोहित आलम ने 470 अंक प्राप्त किए। दयालपुर के अनवर आलम की पुत्री रुखसार प्रवीण ने 464 अ
.
कोढ़ा| रमजान के पवित्र महीने में बावनगंज पंचायत में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए। आयोजन पंचायत समिति सदस्य शंकर सिंह ने किया। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने की पहल बताया। कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों ने साथ बैठकर रोज़ा खोला। देश और क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी गई। मौलाना मोहम्मद रिहान और अन्य धार्मिक नेताओं ने कहा, रमजान सिर्फ उपवास का महीना नहीं, यह आपसी प्रेम और एकता का संदेश देता है। शंकर सिंह ने कहा, हमारा देश विविधताओं से भरा है। त्योहार हमें जोड़ते हैं। होली हो या ईद, हमें एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशी बांटनी चाहिए। उन्होंने कहा, यह पहल सभी समुदायों को करीब लाने के लिए की गई।स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना की। इसे ऐतिहासिक पहल बताया।