Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeपंजाबफिरोजपुर में नशा तस्कर का घर गिराया: फोरेस्ट लैंड पर अवैध...

फिरोजपुर में नशा तस्कर का घर गिराया: फोरेस्ट लैंड पर अवैध रूप से बनाई गई प्रॉपर्टी ध्वस्त; तीन मामलों में है वांटेड – Firozpur News


नशा तस्कर का घर गिराते हुए पुलिस व जिला प्रशासन।

पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्रशासन ने फिरोजपुर के झुग्गे हजारा इलाके में एक बड़े नशा तस्कर गुरचरणजीत सिंह उर्फ चन्नी का घर गिरा दिया। आरोपी 25 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ था और उसे सजा भी सुनाई गई थी।

.

गुरचरणजीत सिंह उर्फ चन्नी एक शातिर नशा तस्कर है, जो लंबे समय से नशे की तस्करी में लिप्त था। पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी 25 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था और 7 साल की सजा काटने के बाद बेल पर बाहर आया था। लेकिन बेल मिलने के बाद वह फरार हो गया और फिर से अवैध गतिविधियों में शामिल हो गया।

नशा तस्कर का घर गिरा कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन।

कैसे हुई कार्रवाई?

  • आरोपी फिरोजपुर के झुग्गे हजारा इलाके में फॉरेस्ट लैंड पर अवैध कब्जा कर घर बना चुका था।
  • पुलिस और प्रशासन ने इस अवैध प्रॉपर्टी को सील कर गिराने का फैसला लिया।
  • आरोपी के खिलाफ तीन मामले दर्ज थे, जिनमें से एक मामले में यह फरार चल रहा था।

पंजाब में जारी है नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार नशे की तस्करी को खत्म करने के लिए तस्करों पर नकेल कस रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जो भी व्यक्ति नशे के व्यापार में शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण गिराए जाएंगे और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular