Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeपंजाबफिरोजपुर 9.4 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार: साथी बैग फेंक कर...

फिरोजपुर 9.4 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार: साथी बैग फेंक कर फरार, 2.10 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद – Firozpur News



बरामद नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी देते डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल और अन्य अधिकारी।

फिरोजपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में 9 किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से 2 लाख 10 हजार रुपए की ड्रग मनी भी बरामद हुई है।

.

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरमेश सिंह उर्फ रमेश कट्टा के रूप में हुई है। वह बस्ती माछियां, थाना सिटी जीरा का रहने वाला है। उसका साथी अजय मौके से फरार हो गया। अजय भी बस्ती माछियां का निवासी है।

हेरोइन का बैग फेंककर भागा साथी

फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार, जीरा सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी के दौरान हरमेश सिंह को पकड़ा। इस दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा अजय हेरोइन का बैग फेंककर भाग निकला।

नशा तस्करी के 534 मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक 1 मार्च से अब तक नशा तस्करी के 534 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 686 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 79.208 किलो हेरोइन, 5.720 किलो अफीम और 592.350 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। साथ ही 25 ग्राम सफेद नशीला पाउडर, 21,977 नशीले कैप्सूल व गोलियां और 78.45 लाख रुपए की ड्रग मनी जब्त की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular