Sunday, June 22, 2025
Sunday, June 22, 2025
Homeझारखंडफिल्मी स्टाइल में पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी: शादी समारोह में पुलिस...

फिल्मी स्टाइल में पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी: शादी समारोह में पुलिस ने बजाया ढ़ोल, परिजनों के साथ घुलमिल कर 4 साल से फरार आरोपी को दबोचा – Palamu News



पलामू में पुलिस ने एक फिल्मी अंदाज में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पाटन थाना क्षेत्र में 2021 में एक लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी दिलीप महतो पिछले चार साल से फरार चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने साले की शादी में शामिल होने

.

पाटन थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खुद को रिश्तेदार बताकर शादी समारोह में प्रवेश किया। पुलिसकर्मियों ने ढोल बजाया और मेहमानों के साथ घुल-मिल गए। जैसे ही दिलीप महतो समारोह में पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास गंभीर है। 2017 में भी वह दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने गांव में एक और दुष्कर्म किया, जिसे पंचायत स्तर पर निपटा दिया गया। 2021 के मामले में पीड़िता दलित समुदाय से थी। उस समय पीड़िता को थाना जाने से रोका गया और उसके परिवार को पीटा गया था।

पीड़िता ने किसी तरह थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular