Thursday, June 12, 2025
Thursday, June 12, 2025
Homeबिहारफुलवारी शरीफ पहुंची सेंट्रल हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम: CHC में सुविधाओं...

फुलवारी शरीफ पहुंची सेंट्रल हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम: CHC में सुविधाओं का लिया जायजा, डॉक्टरों और अधिकारियों से केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा – Patna News


फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेंट्रल हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों से केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।

.

दिल्ली से आई टीम ने अस्पताल में सुविधाओं का लिया जायजा

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के ई-हेल्थ संयुक्त सचिव मधुकर कुमार भगत ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम बिहार आई है। सीएचसी और पीएचसी में चल रही योजनाओं पर चर्चा करने और जानकारी लेने के लिए बिहार आए हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग में किस प्रकार के मरीज आते हैं। किस प्रकार मरीज ओपीडी में जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग में किस तरह से टेक्नोलॉजी का यूज किया जा रहा है। उसमें कितनी सुधार की गुंजाइश है। इस विषय पर अधिकारियों से चर्चा हुई है।

सुधार के लिए यहां किन-किन चीजों की जरूरत है। जिससे रोगियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस पर भी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 3 सदस्यीय टीम में संयुक्त सचिव के अलावा ई-हेल्थ की निदेशक रीना आशीष दाश, प्रोजेक्ट हेड नवीन पडियार शामिल थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular